
नई दिल्ली. Atishi Delhi New CM: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह समारोह राज निवास में आयोजित किया गया था, जहां उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आतिशी को शपथ दिलाई। आतिशी ने दिल्ली की कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
आतिशी का राजनीतिक सफर
आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर 8 जून 1981 को हुआ। आरंभिक शिक्ष स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई और स्नातक की शिक्ष सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में हासिल की। इसके बाद शेवनिंग छात्रवृत्ति पर वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय परास्नातक की डिग्री लेने चली गईं। कुछ साल बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड से शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप उन्होंने परास्नातक की एक और डिग्री हासिल की। बाद में आंध्रप्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में शिक्षक बन गईं। वह जैविक खेती और शिक्षा पर सक्रिय रही। वह भोपाल के एक एनजीओ के साथ काम करने लगी। इस एनजीओ में काम करते समय वह आप और वकील प्रशांत भूषण के संपर्क में आईं। इसके बाद वह अन्ना आंदोलन में हो गई। अब आम आदमी पार्टी की प्रमुख चेहरा बन गई। आतिशी साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ीं थीं।
आतिशी के मंत्रिमंडल में ये हैं प्रमुख चेहरे
आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी ली शपथ
दिल्ली की सीएम आतिशी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा चेहरा सौरभ भारद्वाज हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद सौरभ भारद्वाज को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी। उन्हें दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।
दिल्ली का विकास पहली प्राथमिकता
आतिशी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि उनकी प्राथमिकता दिल्ली के विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली को एक बेहतर और समृद्ध शहर बनाने के लिए काम करेंगी। आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।
आतिशी की ये रही उपलब्धियां
- दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता के रूप में उनकी भूमिका।
- आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव के रूप में उनकी जिम्मेदारी।
- दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए उनके प्रयास।
आतिशी ने कही ये बात
आतिशी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करती हूं कि मैं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करूंगी। मैं दिल्ली को एक बेहतर और समृद्ध शहर बनाने के लिए काम करूंगी।”
