sanskritiias

Good News For Rajasthan : राजस्थान के इस शहर में शुरू हुआ देश का पहला डबल डेकर ई-क्रूज, टिकट के लगेंगे 350 रूपये, देखें वीडियो

Share this post

E–KRUZZ
अजमेर की आनासागर झील में उतरा डबल डेकर क्रूज

अजमेर. Good News For Rajasthan : पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अब आप भी क्रूज में भ्रमण कर आनंद उठा सकते हैं। ये ई क्रूज अजमेर की आनासागर झील में उतारा गया है। देश के पहले डबल डेकर ई-क्रूज का संचालन आज से शुरू हो गया है। अजमेर के ऐतिहासिक आना सागर झील में देश के पहले ई क्रूज का उद्घाटन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव किया। इस कार्यक्रम में जलदाय मंत्री सुरेश रावत व नगर निगम महापौर बृजलता हाड़ा सहित अनेक नेता मौजूद रहे। इसमें घूमने के लिए 350 रुपये लोगों के लिए टिकट और बच्चों की ढाई सौ रुपए टिकट रखी है।

E–Kruzz में एक साथ बैठ सकेंगे 150 लोग

उल्लेखनीय है कि अजमेर में देश के पहले ई-क्रूज का संचालन शुरू किया गया है। इस क्रूज में एक बार में 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। प्रथम व द्वितीय तल पर 75-75 लोग बैठ सकेंगे। इसकी लंबाई 22 मीटर व चौड़ाई 8 मीटर है। इसके क्रूज के माध्यम से झील का एक चक्र करीब 45 मिनट में पूरा होगा।

पार्टी के लिए भी विशेष व्यवस्था

क्रूज का मार्ग यहां चल रही नावों से अलग होगा। दोनों फ्लोर्स में बायो टॉयलेट बनाए गए हैं। म्यूजिक सिस्टम व कैप्टन रूफ टॉप पर हैं। इस क्रूज के साथ रेस्क्यू बोट चलेगी। क्रूज में रेस्टोरेन्ट, लंच, डीनर, ब्रेक फास्ट, डांस पार्टी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डबल डेकर क्रूज की गति अभी कम ही रहेगी।

भारत में क्रूज पर्यटन: एक बढ़ता हुआ क्षेत्र

भारत में क्रूज पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में कई क्रूज सेवाएं शुरू की गई हैं, जो पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करती हैं।

इन स्थानों पर चल रहे क्रूज 

गोवा: गोवा भारत में क्रूज पर्यटन का सबसे लोकप्रिय गंतव्य है। यहां कई तरह के क्रूज उपलब्ध हैं, जिनमें पार्टी क्रूज, डिनर क्रूज और दिन के समय के क्रूज शामिल हैं।

मुंबई: मुंबई में भी कई क्रूज सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां से आप अरब सागर में एक सुंदर क्रूज यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

कोच्चि: कोच्चि केरल में स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है। यहां से आप लक्षद्वीप और मालदीव जैसे खूबसूरत द्वीपों की यात्रा कर सकते हैं।

चेन्नई: चेन्नई में भी क्रूज पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। यहां से आप बंगाल की खाड़ी में एक सुंदर क्रूज यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

कांडला: गुजरात में स्थित कांडला बंदरगाह से भी क्रूज सेवाएं शुरू की गई हैं। यहां से आप खंभात की खाड़ी में एक सुंदर क्रूज यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india