sanskritiias

Indian Railway: ऑटोमेटिंग ब्लाक सिग्नलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, रद्द रहेंगी रेलसेवाएं, इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें वीडियो

Share this post

Indian Railway
Indian Railway

बीकानेर. Indian Railway: रेलवे की ओर से बोबास- आसलपुर जोबनेर- हिरनोदा रेलखण्ड के मध्य ऑटोमेटिंग ब्लाक सिग्नलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। इसमें कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 09630, फुलेरा-जयपुर रेलसेवा 10.11.24 को रद्द।

2. गाडी संख्या 09629, जयपुर- फुलेरा रेलसेवा 10.11.24 को रद्द।

3. गाडी संख्या 09635, जयपुर-रेवाडी रेलसेवा 10.11.24 को रद्द।

4. गाडी संख्या 09636 रेवाडी- जयपुर रेलसेवा 10.11.24 को रद्द।

5. गाडी संख्या 14813जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 08.11.24 व 10.11.24 को रद्द।

6. गाडी संख्या 14814 भोपाल- जोधपुर रेलसेवा 09.11.24 व 11.11.24 को रद्द।

आंशिक रद्द रेलेसवाएं

1. गाडी संख्या 07115 हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 08.11.24 को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 07116 जयपुर- हैदराबाद रेलसेवा 10.11.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 12015 नई दिल्ली- अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 10.11.24 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 12016 अजमेर-नई दिल्ली रेलसेवा 10.11.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर रेलसेवा 09.11.24 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह सांगानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सांगानेर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर रेलसेवा 10.11.24 को अजमेर के स्थान पर सांगानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-सांगानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 12195 आगराफोर्ट- अजमेर रेलसेवा 09.11.24 व 10.11.24 को आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी। वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 12196 अजमेर- आगरा फोर्ट रेलसेवा 09.11.24 व 10.11.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 09.11.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

10. गाडी संख्या 12413 अजमेर- जम्मूतवी रेलसेवा 10.11.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

11. गाडी संख्या 12467 जैसलमेर- जयपुर रेलसेवा 10.11.24 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

12. गाडी संख्या 12468 जयपुर- जैसलमेर रेलसेवा 10.11.24 को जयपुर के स्थान पर फुलेरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

13. गाडी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर रेलसेवा 10.11.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

14. गाडी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर रेलसेवा 10.11.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

15. गाडी संख्या 20979 उदयपुर-जयपुर रेलसेवा 10.11.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

16. गाडी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा 10.11.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

17. गाडी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर रेलसेवा 09.11.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-जयपुर के मध्य आंषिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 09621 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 10.11.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अजमेर-चंदेरिया-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, जावरा स्टेषनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा जो 09.11.24 को भुज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 14661बाडमेर-जम्मुतवी रेलसेवा जो 10.11.24 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 15013 जैसलमेर- काठगोदाम रेलसेवा जो 10.11.24 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5. गाडी संख्या 14702 बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 09.11.24 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।

6. गाडी संख्या 09619 मदार-रांची रेलसेवा जो 10.11.24 को मदार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मदार- चंदेरिया- गुडला-सोगरिया होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर व जावरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रिशेड्यूल रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 08.11.24 को भोपाल से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी रेलसेवा जो 10.11.24 को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा जयपुर व धानक्यां के मध्य 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india