
Subhadra Yojana: ओडिशा की राजनीतिक सत्ता में भारतीय जनता पार्टी के आगमन के साथ ही राज्य में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं बनाई जा रही है। ऐसी ही एक महत्वकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है- सुभद्रा योजना, जिसे विशेष रूप से राजय की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में दो किश्तो में सालाना 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना 5 वर्षों तक चलने वाली है, जिससे प्रत्येक लाभार्थी महिला को कुल 50 हजार रूपए की सहायता मिलेगी। यह योजना भगवान जगन्नाथ की बहन देवी सुभद्रा के नाम पर शुरू की गई है, और इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्म दिवस 17 सितंबर 2024 को किया था। अब आईए, इस योजना के हर पहलू को विसतार से समझते हैं-पात्रता, प्रक्रिया, लाभ, सीमाएं और उससे मिलने वाले सामाजिक बदलावों की संभावनाएं।
सुभद्रा योजना: उद्देश्य और महत्व
ओडिशा सरकार की यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार की गई है। इसका उद्देश्य है:-
1. महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा और भागीदारी बढ़ाना।
2. गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहारा देना।
3. घरेलू उद्योग, छोटे व्यवसाय या स्वरोजगार में मदद करना।
4. सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना।
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बिना किसी ब्याज या पुनर्भुगतान की शर्तों के वार्षिक 10,000 हजा रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो उनहे छोटे-मोटे कारोबार, खेती, कुटीर उद्योग या स्वयं सहायता समूह में योगदान के लिए प्रेरित करती है।
पात्रता: कौन-कौन महिलाएं कर सकती है आवेदन?
- महिला ओडिशा की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
महिला के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
योजना के लिए पात्रता के मानदंड
- महिला ओडिशा की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
- महिला का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड में दर्ज होने चाहिए।
- महिला के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
इनको नहीं मिलेगा लाभ
कई बार योजनाओं का दुरुपयोग रोकने और सच्चे लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार को कुछ अपवाद करने पड़ते हैं। सुभद्रा योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित वर्गों को योजना से वंचित रखा गया है।
- अगर महिला किसी शहरी निकाय या पंचायत में निर्वाचित प्रतिनिधि जैसे(सरपंच, पार्षद, जिला परिषद सदस्य) हैं, तो वे पात्र नहीं होगी(वार्ड सदस्य को छोडकऱ)
- इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं इस योजना में शामिल नहीं हो सकती।
- जो महिलाएं सरकार की किसी योजना के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह या उससे अधिक की पेंशन पा रही है तो वे आवेदन नहीं कर सकती।
- वर्तमान या पूर्व विधायक/सांसद रही महिलाएं इस योजना को लाभ नहीं उठा सकती।
- जो महिलाएं केन्द्र या राज्य सरकार की किसी छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना के लिए अपात्र होंगी।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
इस योजना में आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी। आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण(बैंक पासबुक की फॉटोकॉपी), जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग की महिला है), राशन कार्ड की प्रति, सक्रिय मोबाइल नंबर और वैद्य ईमेल आईडी
सुभद्रा कार्ड से मिलती है ये खास सुविधा
इस योजना के तहत सुभद्रा कार्ड भी जारी किया जाता है, जो एक प्रकार का डेबिट कार्ड है। यह कार्ड महिलाओं को दिय जाता है ताकि वे बिना किसी झंझट के बैंक से अपने पैसे निकाल सके। यह कार्ड सरकारी लाभार्थी पहचान प्रणाली से जुड़ा होता है, जिससे सरकारी प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनाती है।
दो किश्तों में मिलते हैं दस हजार रूपए
सुभद्रा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी महिला को साल में दो बार 5-5 हजार रुपए की दो किश्तों में कुल 10,000 रुपए प्रदान किए जाते हैं। यह भुगतान सीधे महिला के खाते में ही किया जाता है। पांच वर्षों तक चलने वाली इस योजना में कुल 50,000 रुपए मिलते हैं। सरकार ने इसके लिए 55825 करेाड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- अगर आप योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है, तो आपके नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा
- सरकारी वेबसाइट subhadra.odisa.gov.in पर जाएं
- लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फार्म भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, बैंक डिटेल्स भरे
- दस्तावेज अपलोड करें: आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और फोटो को स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में सबमिट करें।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहती है, तो नीचे दिए गए केन्द्रों में जाकर आवेदन कर सकती है।
- आंगनबाड़ी केन्द्र, सेवाकेन्द्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर
- आपको आवेदन पत्र वहां से प्राप्त कर उसे भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न कर ब्लॉक कार्यालय या शहरी निकाय कार्यालय में जमा करना होगा।
हेल्पलाइन और संपर्क विवरण
अगर आपको इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या सहायता चाहिए तो आप टोल फ्री 14678 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन हर दिन सुबह छह से रात दस बजे उपलब्ध रहती है।
योजना के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव
सुभद्रा योजना न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम है, बल्कि स्वावलंबी बनाने का सशक्त माध्यम भी है। इसके प्रमुख सामाजिक प्रभाव निम्नलिखित
- घरेलू महिलाओं को स्वरोजगार की प्रेरणा
- ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी
- महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
- लघु उद्यमो और स्व- सहायता समूहों को सहयोग
