
नई दिल्ली. powerfull navies in World: भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा बढ़ते तनाव के बीच तुर्की ने भी अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाएं हैं। वहीं, हाल ही में वल्र्ड डाइरेक्टरी ऑफ मिलिट्री वॉरशिप2025 की सूची में दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं का जिक्र किया गया है। इस सूची में भारत, पाकिस्तान और तुर्की की नौसेनाओं की तुलना की गई है। जिससे यह जानने में मदद मिलती है कि हमोर पड़ौसी देशों की नौसेनाएं किस हद तक हमारी नौसेना से मुकाबला करने में सक्षम है। आईए जानते हैं दुनिया की सबसे ताकतवर 10 नौसेनाओं के बारे में:-
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका की नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर मानी जाती है। इसे के पास कुल 232 युद्धपोत है, जिनमें से 68 पनडुब्बियां, 76 विध्वंसक और 34 उभयचर जहाज है। विशेष रूप से, अमेरिकी नौसेना के पास 11 परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमान वाहन युद्धपोत हैं, जो किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे अधिक है। ये विमान वाहक युद्धपोत अमेरिका की समुद्री ताकत को अद्वितीय बनाते हैं।
कुल ताकत
- 11 विमान वाहक युद्धपोत
- 232 युद्धपोत
- 68 पनडुब्बिायां
- 76 विध्वंसक
- 34 उभयचर जहाज
2. पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी
चीन की नौसेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और ताकतवर नौसेना मानी जाती है। चीन के पास 405 सक्रिय युद्धपोत हैं, जिनमें से 3 विमान वाहक युद्धपोत, 73 पनडुब्बियां(18 परमाणु शक्ति से लैस) और 47 विध्वंसक शामिल हैं। चीन के नौसेना बेड़े में विशेष रूप से बढोतरी हो रही है, और इसने हाल ही में अपनी समुद्री सैन्य बेड़े को और भी उन्नत किया है।
कुल ताकत
- 3 विमान वाहक युद्धपोत
- 405 युद्धपोत
- 73 पनडुब्बियां
- 47 विध्वंसक
- 127 कोस्टल पेट्रोल जहाज
3. रूसी नौसेना
रूस की नौसेना भी अपने समृद्ध इतिहास और ताकतवर बेड़े के लिए जानी जाती है। वर्तमान में, रूस के पास 283 सक्रिय युद्धपोत हैं, जिनमें 83 कोरवेट, 58 पनडुब्बियां और 1 विमानवाहक युद्धपोत शामिल है। रूस की नौसना की खासियत उसकी पनडुब्बी ताकत में है, जिससे भारी मात्रा में परमाणु संचालित पनडुब्बियां शामिल हैं।
कुल ताकत
- 283 युद्धपोत
- 83 कोरवेट
- 58 पनडुब्बियां
- 1 विमान वाहक युद्धपोत
4. इंडोनेशियाई नौसना
इंडोनेशिया की नौसेना में 245 युद्धपोत हैं, जिनमें से 168 कोस्टल गश्ती जहाज है, जो सुरक्षा और निगरानी कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। इंडोनेशिया का नौसेना बेड़ा दक्षिण-पूर्वी एशिया के समुद्री मार्गों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कुल ताकत
- 245 युद्धपोत
- 168 कोस्टल गश्ती जहाज
5. कोरियाई नौसेना
कोरिया गणराज्य की नौसेना, जिसे दक्षिण कोरिया की नौसेना भी कहा जाता है, के पास 147 सक्रिय युद्धपोत हैं। इनमें से 21 पनडुब्बियां और 13 विध्वंसक शामिल हैं। यह नौसेना अमेरिका से सैन्य सहायता प्राप्त करती है, जिससे उसकी ताकत और बढ़ती है।
कुल ताकत
- 147 युद्पोत
- 21 पनडुब्बियां
- 13 विध्वंसक
6. जापान समुद्री आत्म-रक्षा बल
जापान की नौसेना एशिया में सबसे संगठित और तकनीकी रूप से उन्नत मानी जाती है। इसके पास 105 युद्धपोत हैं, जिसमें डेस्ट्रॉयर्स, पनडुब्बियां और हेलिकॉप्टर कैरियर इजुमो शामिल हैं, जो जापान के समुद्री सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।
कुल ताकत
- 105 युद्धपोत
- डेस्ट्रॉयर्स
- पनडुब्बियां
- हेलिकॉप्टर कैरियर इजुमो
7. भारतीय नौसेना
भारत की नौसेना भी एक प्रमुख समुद्री शक्ति है, जिसकी ताकत उसकी दो विमानवाहक युद्धपोतों और 100 सक्रिय युद्धपोतों से बढ़ती है। विशेष रूप से, आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत जैसे विमान वाहक युद्धपोत भारत के सामरिक क्षमता को मजबूत करते हैं। भातर की नौसना में 5 युद्धपोत, 19 पनडुब्बियां और 14 फ्रिगेट शामिल हैं।
कुल ताकत
- 100 युद्धपोत
- 2 विमान वाहक युद्धपोत
- 5 युद्धपोत
- 19 पनडुब्बियां
- 14 फ्रिगेट
8. फ्रांसीसी नौसेना
फ्रांस की नौसेना में 70 सक्रिय युद्धपोत हैं, जिनमें 8 पनडुब्बियां और 21 विध्वंसक शामिल है। फ्रांस की नौसेना के पास 3 उभयचर जहाज और 20 ओपीवी भी हैं, जो समुद्री सुरक्षा और तटीय सुरक्षा के लिए आवश्यक होते हैं।
कुल ताकत
- 70 युद्धपोत
- 8 पनडुब्बियां
- 21 विध्वंसक
- 20 ओपीवी
9. ब्रिटिश रॉयल नेवी
ब्रिटिश रॉयल नेवी के पास 50 सक्रिय युद्धपोत हैं, जिनमें दो विमान वाहक युद्धपोत शामिल हैं। इनमें से एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ और एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स जैसे विमान वाहक युद्धपोत विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। इनके पास 9 पनडुब्बियां और 18 ओपीवी भी हैं।
कुल ताकत
- 50 युद्धपोत
- 2 विमान वाहक युद्धपोत
- 9 पनडुब्बियां
- 18 ओपीवी
10. तुर्की सेना
तुर्की नौसेना के पास 90 सक्रिय युद्धपोत हैं, जिनमें 13 पनडुब्बियां, 17 फ्रिगेट, 9 कोर्वेट और 34 ओपीवी शामिल हैं। इसके पास 5 उभयचर जहाज भी हैं, जो किसी भी समुद्री मिशन के लिए उपयोगी होते हैं।
कुल ताकत
- 90 युद्पोत
- 13 पनडुब्बियां
- 17 फ्रिगेट
- 9 कोर्वेट
- 5 उभयचर जहाज
इससे साफ है कि भारत की नौसेना सातवें स्थान पर आती है और दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में शामिल है, लेकिन तुर्की जो 10 वें स्थान पर है, उसकी नौसेना भी एक ताकतवर बेड़ा मानी जाती है। हालांकि भारत की तुलना में तुर्की का बेड़ा आकार में छोटा है, लेकिन इसके पास भी समुद्री सुरक्षा के लिए जरूरी जहाज और पनडुब्बियां हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों देशों की की नौसेनाएं भविष्य में एक-दूसरे से कैसे मुकाबला करती हैं।
