sanskritiias

Viral Video: टाइगर फिश की चीते जैसी रफ्तार, उड़ती चिड़िया को एक सेकेंड में दबोच लिया… देखें वीडियो

Share this post

Viral Video: मछलियों की भी कई प्रजातियां होती हैं। इनमें कुछ काफी खतरनाक होती है। शिकार को देखते ही उसे दबोच लेती हैं। इन्हीं में से एक है टाइगर फिश। जिसकी रफ्तार चीते जैसी मानी जाती है। सोशल मीडिया पर इस मछली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मछली जिस तरह शिकार को दबोचती है वैसा नजारा देखने को मिल रहा है। मछली ने कुछ सेकेंड में हवा में उड़ती हुई चिड़िया को दबोच लिया। मछली की रफ्तार देख नेटिजन्स भी चौंके हुए हैं। इतनी तेजी से यूजर्स ने अभी तक बाज को ही शिकार करते देखा था।

http://indianews24.dreamhosters.com/2024/06/30/teacher-student-dance-student-did-a-romantic-dance-with-teacher-in-farewell-eyes-cant-move-away-from-this-video/

चिड़िया को यूं दबोचा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में देख सकते हैं कि चिड़िया नदी के ऊपर उड़ रही थी। मगर उसे क्या पता था पानी के अंदर से ही वो शिकारी मछली के रडार पर आ चुकी है। मछली तुरंत पानी से निकली और चिड़िया को दबोच लिया। चिड़िया को पकड़ने के बाद वो वापस पानी में घुस जाती है। अचानक हमले से चिड़िया भी हड़बड़ा गई। उसे समझ ही नहीं आया कि उसके साथ ये हुआ क्या। मालूम होता है मछली ने चिड़िया का शिकार कर लिया होगा। शिकारी मछली को टाइगर फिश भी बोला जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namibian Scenery (@namibia_africa)


जाने टाइगर फिश की खासियत

अफ्रीकी टाइगर फिश एक क्रूर शिकारी मछली है, जो अपने प्रभावशाली शिकार कौशल के लिए जानी जाती है। वो अक्सर पानी से बाहर छलांग लगाकर उड़ते हुए पक्षियों को पकड़ती है। मछली के कौशल और उसकी चपलता के कारण की टाइगर फिश कहा जाता है। ये मछली नामीबिया में ज्यादातर छोबे और जाम्बेजी नदियों में पाई जाती है। वीडियो को namibia_africa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया है।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india