नई दिल्ली. कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से सुर्खियां बटोरने वालीं और सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा दिनों दिन दिन तरक्की कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अब दिल्ली में अपना आशियाना लिया है, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। अंजलि ने दिल्ली में अपने लिए शानदार घर खरीदा है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रूपए है। हाल ही अंजलि ने नए घर में पूजा भी करवाई, जिसका वीडियो भी शेयर किया है। अपने नए घर का नाम उन्होंने अरोड़ा हाउस रखा है।
22 वर्षीय अंजली अरोड़ा कुछ दिन पहले ही चार धाम यात्रा से लौटी हैं। साल 2023 उनके लिए काफी लकी और सफलताओं है। इस साल अंजलि अरोड़ा ने काफी म्यूजिक वीडियोज और प्रोजेक्ट किए। पैरेंट्स को नई कार गिफ्ट की, और अब अपने लिए करोड़ों का घर खरीदा है। 22 साल की उम्र में ही अंजलि अरोड़ा ने खूब तरक्की कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा की नेट वर्थ अभी 8 करोड़ के आसपास है।
अंजलि अरोड़ा ने शेयर किया गृह प्रवेश का वीडियो
अंजलि अरोड़ा की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अभी इंस्टाग्राम पर उनके 13K फॉलोअर्स हैं। वह फैंस के साथ कभी अपने म्यूजिक और डांस वीडियो तो कभी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने नए घर में पूजा का वीडियो शेयर किया। इसके अलावा उन्होंने फैंस के साथ हाउसवॉर्मिंग पार्टी का इनवाइट भी शेयर किया था।
अंजलि अरोड़ा अब क्या कर रही हैं?
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अंजलि अरोड़ा को हाल ही बिग बॉस OTT 2 विनर एल्विश यादव के साथ एक नए प्रोजेक्ट का शूट करते हुए देखा गया था। इसके अलावा वह स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं, और कुछ प्रोजेक्ट्स भी उनके पास हैं।
