sanskritiias

ARVIND KEJRIWAL RESIGNS: केजरीवाल ने अचानक क्यों छोड़ी CM की कुर्सी, ये बताई जा रही बड़ी वजह

Share this post

CM arvind kejriwal
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली. ARVIND KEJRIWAL RESIGNS: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान कर सियासी हलके में हलचल मचा दी है। केजरीवाल ने कहा कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने नवंबर में चुनाव कराने की मांग की है। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि हम जनता के आशीर्वाद से भाजपा के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि BJP के आगे हम ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे। गौरतलब है कि आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं।

अरविंद ने कहा है कि नई सरकार का गठन आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर ही किया जाएगा। अगले मुख्यमंत्री का चयन पार्टी की ओर से किया जाएगा। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वह केवल जनता के जनादेश के बाद ही फिर से मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।

नवंबर में चुनाव कराने की मांग

केजरीवाल ने कहा है कि वह केवल जनता के जनादेश के बाद ही फिर से मुख्यमंत्री पद संभालेंगे और उम्मीद जताई कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में होगा। अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के षड्यंत्रों का सामना करेगी और वह सच्चाई और ईमानदारी से दिल्ली की सेवा करते रहेंगे।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india