sanskritiias

Bride Groom Video: डिमांड हुई तो दूल्हे ने गाया ‘चांद सी महबूबा’ गाना, शरमा गई दुल्हन…देखें वीडियो

Share this post

Bride Groom Video : सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े वीडियो अपलोड किए जाते हैं। यही विवाह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें दिखने वाले कुछ नजारे चौंकाते हैं तो कुछ नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि इनको बार-बार देखने का मन करता है। अभी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ है। इसमें दूल्हा अपनी मनपसंद दुल्हन पाकर इतना खुश नजर आया कि सबके सामने ही रोमांटिक गाना गाने लगा। उसके गाने को सुनकर दुल्हन शरमा गई।मंद-मंद मुस्कुरा कर अपना रिएक्शन भी दे दिया।

दूल्हे को मिली मनपसंद दुल्हनिया

इस वीडियो को देखने पर पता चलता है कि दूल्हा शादी कर दुल्हन को घर लेकर आया है। जैसे ही वे घर की दहलीज पर पहुंचते हैं तो घरवालों ने गाने की डिमांड कर डाली। दुल्हन डिमांड सुनकर शरमाने लगी। दूल्हा भी शरमाया मगर थोड़ी ही देर बाद उसने गाना गाना शुरू कर दिया। दूल्हे ने ‘चांद सी महबूबा हो मेरी ऐसा मैंने सोचा था।’ गाना गाता है। उसके रोमांटिक गाने पर दुल्हन पलकें झुकाए मंद-मंद मुस्कुराती और ब्लश करती नजर आ रही है। दुल्हन ने जिस तरह गाना गाया उससे पता चलता है कि उसे मनपंसद दुल्हनिया मिली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krisha (@krisha_1015)


सबके सामने गाया रोमांटिक गाना

दूल्हा-दुल्हन के इस प्यारे वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसे देखने के बाद नेटिजन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। रिएक्शन से पता चलता है कि सबको दूल्हा-दुल्हन का ये अंदाज खूब पसंद आया। इस वीडियो को krisha_1015 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india