नई दिल्ली.Constitution Debate: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। AAP सांसद ने कहा, “हम मंदिर भगवान के दर्शन करने जाते हैं, लेकिन BJP वाले मस्जिद में मंदिर ढूंढ रहे हैं। ये लोग देश में ‘भारत खोदो योजना’ चला रहे हैं। क्या कल कोई आकर कहेगा कि यह संसद नहीं है, तो क्या इसे भी खोद देंगे? यह सब बंद करो, इससे देश का कोई विकास नहीं होगा।”
BJP ‘भारत खोदो योजना’ चला रही है‼️
👉कल कोई आकर कह देगा कि संसद खोदो तो प्रधानमंत्री की डिग्री मिल जाएगी।
इसीलिए ‘भारत खोदो योजना’ बंद होनी चाहिए।
–@SanjayAzadSln pic.twitter.com/Zrhbys1FZd
— AAP (@AamAadmiParty) December 17, 2024
संविधान का अपमान कर रहे BJP नेता: संजय सिंह
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि BJP के नेता संविधान की शपथ तो लेते हैं, लेकिन उसे मानते नहीं हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री और उनके मंत्री संविधान की शपथ लेते हैं, लेकिन खुद संविधान का पालन नहीं करते। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा, और उसमें देश के हर वर्ग का ध्यान रखा। लेकिन आज BJP इसके खिलाफ जा रही है।”
विपक्ष को धमकी मत दीजिए, जिस दिन सत्ता परिवर्तन होगा, उस दिन एक भी बाहर नहीं दिखेगा! 🔥@SanjayAzadSln pic.twitter.com/6wZSzxH0qY
— AAP (@AamAadmiParty) December 17, 2024
विपक्ष को धमकियां नहीं, सत्ता के परिवर्तन का समय आ रहा है
संजय सिंह ने आगे कहा, “BJP नेताओं से कह रहा हूं, हमें जेल भेजने की धमकी मत दीजिए। जब सत्ता परिवर्तन होगा, तब एक भी BJP नेता बाहर नहीं दिखेगा। इन लोगों ने दिल्ली में काम करने नहीं दिया, और अब महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव घोटाले के जैसे प्रयोग दिल्ली चुनाव में करने की कोशिश कर रहे हैं।”
इस प्रकार संजय सिंह ने भाजपा की राजनीति और उसके असंवैधानिक रवैये को लेकर गहरी नाराजगी जताई।
