sanskritiias

Haryana Assembly Election : AAP का कांग्रेस से गठबंधन ‘खत्म’, 90 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Share this post

Aam Aadmi party
Aam Aadmi party

नई दिल्ली. Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर चल रही कवायद पर एकदम विराम लग गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट जारी की है। जिसमें 3 नामों की घोषणा की गई है। ऐसे में अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी ने अपनी आखिरी लिस्ट में आदर्श पाल को टिकट दिया है। जो आज (12 सितंबर) कांग्रेस का छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

इसके अलावा आप ने नारनौंद से रणवीर सिंह लोहान को चुनावी मैदान में उतारा है। नूंह से राबिया किदवई को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह अब तस्वीर साफ हो चुकी है कि हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के सारे आसार समाप्त हो गए हैं। अब ये दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आप में सीट शेयरिंग को लेकर कई दिनों से माथापच्ची की जा रही थी, लेकिन दोनों के बीच सीट शेयरिंग फार्मूला सुलझ नहीं पाया। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। उधर, कांग्रेस ने हरियाणा 90 सीटों में से 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

इससे पहले हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी छठी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें कालका सीट से ओपी गुज्जर, पानीपत सिटी से रितु अरोड़ा, पंचकूला से प्रेम गर्ग, अंबाला सिटी से केतन शर्मा, जिंद से वजीर सिंह ढ़ांड़ा, शाहबाद से आशा पठानिया, पेहोवा से गेहल सिंह संधु, गुहला से राकेश खानपुर, मुलाना से गुरतेज सिंह को टिकट देकर मैदान में उतारा जा चुका है।

2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो, राज्य में भारतीय जनता पार्टी और जेजेपी ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई थी। 2024 लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। जिसके बाद जेजेपी ने भाजपा ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। इस वक्त राज्य में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india