sanskritiias

Haryana Election: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी, नड्डा, शाह, राजनाथ और गडकरी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल

Share this post

star campaigners
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

चण्डीगढ़. Haryana Election: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार करने के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें PM नरेंद्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहरलाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, अर्जुनराम मेघवाल, हरदीपसिंह पुरी, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर आदि सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

CM योगी, हिमंत बिस्वा, भजललाल और पुष्कर सिंह का भी नाम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के साथ ही उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा के स्टार प्रचारको की सूची में शामिल किया गया है।

वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी भी स्टार प्रचारक 

पार्टी ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी एवं संजीव बालियान, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब, सतीश पुनिया, सुरेंद्र सिंह नागर, सुधा यादव, किरण चौधरी, मनोज तिवारी, नवीन जिंदल, अशोक तंवर, कुलदीप बिश्नोई, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी और महिला पहलवान बबीता फोगाट को भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना है और 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india