
जयपुर. illegal mining in rajasthan: राजस्थान में अवैध खनन माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार जारी है। खान विभाग ने 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ज़ोरदार अभियान चलाते हुए 314 कार्रवाई कीं। इस दौरान 152 वाहन और मशीनरी जब्त, 43 एफआईआर दर्ज, 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल ₹1.89 करोड़ का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया। इसके साथ ही कुल 24,461 टन अवैध खनिज जब्त किए गए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चला ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ अभियान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 2 अप्रैल को दी गई सख्त चेतावनी के बाद खान विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए एक सप्ताह के भीतर यह ऐतिहासिक कार्रवाई की। प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त और निदेशक माइंस दीपक तंवर के निर्देशन में यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया गया।
कहां-कहां हुई बड़ी कार्रवाई?
- उदयपुर – सबसे सक्रिय ज़िला
- 66 कार्रवाई
- 1729.99 टन खनिज जब्त
- 10 एफआईआर, 8 गिरफ्तारियां
- 18 वाहन जब्त
- संचालन: एसएमई एस.पी. शर्मा, अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर
ब्यावर
- 7513 टन अवैध खनिज जब्ती (प्रदेश में सर्वाधिक)
- ₹92.16 लाख जुर्माना
- संचालन: एमई जगदीश मेहरावत
चित्तौडगढ़़
- ₹33.82 लाख वसूली (प्रदेश में सर्वाधिक जुर्माना वसूली)
- संचालन: एमई सिद्धिकी
कोटा ज़ोन
- 7343 टन खनिज जब्ती
- 107 लाख जुर्माना, ₹21 लाख वसूली
- संचालन: एसएमई अविनाश कुलदीप
अजमेर
- 8160 टन जब्ती, ₹99 लाख जुर्माना
- 20 वाहन जब्त, ₹7 लाख वसूली
- संचालन: एसएमई जय गुरुबख्सानी
राजधानी जयपुर और अलवर में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई
- जयपुर के सामरेड खुर्द में 2 जेसीबी, 5 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
- अलवर के भुजाका नोङवा क्षेत्र में 1 जेसीबी, 1 डंपर जब्त और स्नढ्ढक्र दर्ज
विभागीय अधिकारियों की सख्त चेतावनी
निदेशक माइंस दीपक तंवर ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल शुरुआत है। “राज्य सरकार का संकल्प स्पष्ट है – अवैध खनन अब नहीं सहा जाएगा। हम लगातार निगरानी और छापेमारी जारी रखेंगे।”
आंकड़ों में कार्रवाई (2 से 8 अप्रैल)
विवरण
- कुल कार्रवाई 314
- वाहन/मशीनरी जब्त 152
- अवैध खनिज जब्ती 24,461 टन से अधिक
- एफआईआर दर्ज 43
- गिरफ्तारियां 26
- कुल जुर्माना वसूली ₹1.89 करोड़
- कुल जुर्माना आकलन ₹4.30 करोड़
