sanskritiias

Indian Railway News: is कारण रेल सेवाएं रहेंगी बाधित, यात्रियों हो सकती है परेशानी, सफर से पहले कर लें जानकारी

Share this post

Indian railways

बीकानेर. Indian Railway News:उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर रतनगढ़-चूरू रेलखंड के चूरू-देपालसर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के तहत तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

प्रभावित रेलसेवाएं

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस कार्य के कारण कई रेलगाड़ियां रद्द, आंशिक रद्द या रीशेड्यूल की जाएंगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 04832 – चूरू-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा 23 फरवरी 2025 को पूरी तरह रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14897 – बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस 23 फरवरी 2025 को बीकानेर के बजाय चूरू से संचालित होगी। यानी यह सेवा बीकानेर-चूरू के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 12458 – बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 23 फरवरी 2025 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 22481 – जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 23 फरवरी 2025 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से रवाना होगी।
यात्रियों को सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपडेटेड ट्रेन शेड्यूल की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे पूछताछ केंद्र से प्राप्त कर लें। इस तकनीकी कार्य के पूरा होने के बाद रेलसेवाओं का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india