sanskritiias

Kumbh Mela Train : यदि आप इस रूट पर सफर करने जा रहे हैं तो ठहर जाएं, संगम स्टेशन 26 फरवरी तक रहेगा बंद, पहले कर लें पूरी पड़ताल

Share this post

Indian railways
Kumbh Mela Train : महाकुंभ मेला पूरे परवान पर है। इसमें बढ़ी भीड़ को देखते हुए संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक के लिए एक बार बंद किया गया है। क्योंकि प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। 27 फरवरी से फिर से इस स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन निर्बाध गति से शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को संगम स्टेशन बंद करने के बाद इसे महाकुंभ के दौरान भी बंद रखने का निर्णय किया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को दूसरे मार्ग से सफर करने की सलाह दी है।
इस स्टेशन पर नहीं आएंगी 15 ट्रेनें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बाद प्रशासन ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को महत्वपूर्ण माना है। इसी को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय किए गए हैं। लोकमान्य तिलक सहित 15 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन पर नहीं आएंगी। क्योंकि इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और यात्रियों को दूसरे मार्गों से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। ऐसा करने से यात्रियां को असुविधा से बचाने और भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
इन ट्रेनों का प्रयागराज में नहीं होगा ठहराव
  • 15017 लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर – कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर होकर जाएगी।
  • 11071 लोकमान्य तिलक ट. बलिया – झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, जौनपुर, वाराणसी होकर जाएगी।
  • 12488 आनंद विहार ट. जोगबनी – कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर होकर जाएगी।
दिल्ली रूट पर भी ट्रेनें हुई प्रभावित
नई दिल्ली में हुई भगदड़ से दिल्ली रूट की कई वीआईपी ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया है। इससे यात्रियों को काफी देरी का सामना करना पड़ा।
ट्रेनें प्रभावित और इतनी देरी
  • वंदे भारत एक्सप्रेस – 3 घंटे 30 मिनट की देरी।
  • हमसफर एक्सप्रेस – 3 घंटे 15 मिनट की देरी।
  • भृगु एक्सप्रेस (आनंद विहार से) – 6 घंटे की देरी।
  • शिवगंगा एक्सप्रेस – 3 घंटे 30 मिनट की देरी।
ट्रेन के मार्ग और समय की जानकारी जरूर करें यात्री
महाकुंभ के कारण बढ़ी भीड़ से बचने और यात्रा में असुविधा से बचने के लिए रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा करने से पूर्व वे ट्रेन का मार्ग और समय की जानकारी अवश्य लें। यात्री इसकी जानकारी भी रेलवे की अ​धिकृत वेबसाइट से ही करें ताकि सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी सूचना केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। वहां से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india