डूंगरपुर/जयपुर : राजस्थान के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज पर बीती देर रात हमला हुआ। महंत अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इस बीच उन पर पथराव शुरू कर दिया। कार पर हुए पथराव में एक पत्थर कांच का शीशा तोड़ते हुए महंत के मुंह पर जा लगा। जिससे उनके जबड़े में गम्भीर चोट लगी है। महंत को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर कर दिया है। महंत के साथ उनका परिवार भी साथ था।
बदमाशों ने अंधेरे में किया पथराव
घटना की जानकारी के अनुसार वागड़ क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बेणेश्वर धाम जाने के लिए कार से रवाना हुए। सरोदा के समीप पुलिया पर अंधेरी के समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। इससे कार में सवार महंत का परिवार भयभीत हो गया। पथराव के दौरान कांच का शीशा तोड़कर एक पत्थर महंत के मुंह पर लगा। जिससे उनके मुंह और जबड़े में गंभीर चोटे आई। हमले में लहूलुहान महंत को देखकर परिवार भयभीत हो गया। इसके बाद उन्हें सागवाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर कर दिया।
महंत पर हमले की घटना से लोगों में आक्रोश
महंत पर बीती रात हुए हमले के बाद उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश हो गया। सूचना पर लोगों की भीड़ हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महेंद्रजीत सिंह मालवीय और सांसद कमल कटारा ने भी उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली। उधर, घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
