sanskritiias

Paper Leak Case: भजनलाल सरकार का चूरू में बड़ा एक्शन, पेपर लीक माफिया के घर पर चला बुलडोजर, देखें video

Share this post

चूरू. Paper Leak Case: पेपर लीक के मामले में अब चूरू का नाम भी शुमार हो गया। इस मामले में पेपर लीक माफिया यूनिक उर्फ विवेक भांभू का नाम भी सामने आया है। इधर भजनलाल की सरकार भी एक्शन मॉड पर आ गई है। पेपर माफिया भांभू के घर पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। प्रशासन ने पेपर लीक प्रकरण में फरार सरगना यूनिक भांभू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। सरकार ने लंबे समय से फरार चल रहे यूनिक भांभू पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पहले चूरू में नगर परिषद ने यूनिक के अवैध निर्माण को चिन्हित किया। इसके बाद सोमवार दोपहर मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। यूनिक ने पूनिया कॉलोनी में 114-115 नंबर प्लॉट में अपना मकान बना रखा था। जिसे नगर परिषद बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान भारी तादात में पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा।

आरोपी ने इन परीक्षाओं में की धांधली

आरोप है कि वह एसआई भर्ती परीक्षा 2021, जेईएन भर्ती परीक्षा 2021 सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर कर 500 से अधिक लोगों की सरकारी नौकरी लगवा चुका है। इनमें 250 से ज्‍यादा लोग तो उसके परिवार व रिश्‍तेदारी में हैं। वो खुद भी पिछली वनपाल भर्ती में वनपाल बना था। अब वन रक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसने वनपाल और वनरक्षक भर्ती का भी पेपर लीक करवाया था।

यूनिक भांभू ने जयपुर स्थित हसनपुरा की रविंद्र बाल भारती स्कूल से एसआई भर्ती का पेपर चुराया था। इसके लिए स्कूल के कर्मचारी राजेश को दस लाख रुपए दिए थे। पेपर चुराने के बाद गिरोह के साथी जगदीश विश्नोई को वाट्सऐप से पेपर भेजा था। बताया जा रहा है कि यूनिक भांभू परीक्षा केंद्रों से भी पेपर लीक करवाता था। राजेंद्र यादव ने जयपुर के सरकारी स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम से JEN भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने के बाद भांभू के मोबाइल पर भेजा था।

SOG ने यू​निक भांभू पर घोषित किया था एक लाख का इनाम

यूनिक उर्फ विवेक भांभू पुत्र जगदीश जाट चूरू की पूनिया कॉलोनी का निवासी है। मूल रूप से चूरू का रहने वाला यूनिक भांभू वन विभाग में फॉरेस्टर था, लेकिन पेपर लीक में नाम सामने आने के बाद वह अलवर प्र​शिक्षण केन्द्र से विदेश भाग गया था। SOG ने दुबई भागने वाले यूनिक भांभू पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। साथ ही उसे पकड़ने के लिए एसओजी ने लुकआउट नोटिस जारी करवाया था। लेकिन, वह अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है और दुबई में रह रहा है।

http://indianews24.dreamhosters.com/2024/07/22/paper-leak-case-sog-arrested-rinku-who-had-a-bounty-of-50-thousand-rupees-on-his-head-revealed-secrets-about-another-recruitment-exam/

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india