
नई दिल्ली. Powerfull Army Of World: ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2025 की सैन्य ताकतों की नई रैंकिंग के मुताबिक, भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को और अधिक मजबूत किया है और दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की सूची में चौथे स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान की स्थिति गिरकर टॉप-10 से बाहर हो गई है, जो उसके लिए बेहद बड़ा झटका है। वहीं तुर्की भी रैकिंग में नौवें स्थान पर बना हुआ है। आईए जानते हैं पूरी रैकिंग और विभिन्न देशों की सैन्य शक्तियों के बारे में विस्तार के साथ:-
ग्लोबल फायर इंडेक्स 2025: दुनिया की सेनाओं की रैंकिंग
ग्लोबल फायर इंडेक्स 2025 के तहत 145 देशों की सैन्य ताकत का मूल्यांकन किया गया है। इस सूची में सैन्य क्षमताओं, रक्षा बजट,उपकरण और सैनिकों की संख्या ध्यान में रखते हुए देशों की रैंकिंग निर्धारित की गई है। भारत की स्थिति के लिए यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लगातार अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा है ओर चीन, रूस, और अमेरिका जैसे देशों के साथ मुकाबला कर रहा है। दूसरी ओर पाकिस्तान की रैंकिंग का गिरना उसे अंतरराष्ट्रीय सैन्य शकित के परिपेक्ष्य में एक बड़ा झटका है।
जाने दुनिया की ताकतवर सैनाओं की रैंकिंग
अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से रैंक नंबर एक पर है। इसके पास अत्याधुनिक सैन्य उपकरण, एक विशाल रक्षा बजट, और वैश्विक सैन्य नेटवर्क है। इसके पास 13043 विमान, 4640 टैंक, और 2127500 सक्रिय सैनिक हैं।
रूस
सैन्य ताकत में रूस की दूसरे नंबर पर है। रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा हथियार भंडार है। इसकी सेना में 357,0000 सक्रिय सैनक, 4292 विमान और 5750 टैंक शामिल हैं।
चीन
रैंकिंग में चीन तीसरे पायदान पर है। चीन ने अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण किया है और ये एशिया में एक प्रमुख शक्ति बन चुका है। इसके पास 3170000 सक्रिय सैनिक, 3309 विमान और 6800 टैंक हैं।
भारत
दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति में भारत चौथे स्थान पर है। भारत की सेना का कुल सक्रिय सैनिक 5137550 हैं, इनके पास 2229 विमान, 4201 टैंक भी है। भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ सैन्य झड़पों के दौरान अपनी शक्ति का प्रभावी और ताकतवर प्रदर्शन किया है।
दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया रैंक में पांचवे स्थान पर है। यहे सेना उत्तर कोरिया के खतरों से निपटने का तैयार है। इनकी सैन्य ताकत में 3820000 सक्रिय सैनिक, 1592 विमान और 2236 टैंक हैं।
यूनाईटेड किंगडम
ब्रिटेन की सेना को व्यावसायिकता और परमाणु निवारक ताकत के लिए जाना जाता है। इसके पास 1108860 सक्रिय सैनिक, 631 विमान और 227 टैंक हैं। रैंक में छठे स्थान पर है।
फ्रांस
फ्रांस न केवल नाटो सदस्य है बल्कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य भी है। इसके पास 376000 सक्रिय सैनिक, 976 विमान और 215 टैंक हैं।
जापान
रैंक में आठवें पायदान पर है। जापान की सेना अत्याधुनिक तकनीकी क्षमता से लैस है। इसके पास 328150 सक्रिय सैनिक, 1443 विमान और 521 टैंक हैं।
तुर्की
तुर्की सेना की ताकत में 883900 सक्रिय सैनिक हैं। इसके अलावा 1083 विमान और 2238 टैंक हैं।
इटली
इटली रैंक में दसवें पायदान पर है। इटली की सेना 289000 सक्रिय सैनिक, 729 विमान और 200 टैंक हैं।
पाकिस्तान की रैंकिंग गिरना
पाकिस्तान, जो पहले तक दुनिया की शक्तिशाली सेनाओं में गिना जाता था, अब टॉप-10 सेनाओं में जगह बनाने में नाकाम रहा है। यहा पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है क्योंकि सैन्य ताकत किसी भी देश की वैश्विक स्थिति और क्षेत्रीय प्रभाव को तय करती है। पाकिस्तान की सेनाओं के पास अत्याधुनिक तकनीक की कमी और सैन्य रणनीतियों में पिछडऩे के कारण उसे इस रैकिंग से बाहर होना पड़ा।
भारत की बढ़ती सैन्य ताकत
भारत की सैन्य सामथ्र्य अब वैश्विक स्तर पर मजबूत हो चुका है। चीन, रूस और अमेरिका जैसे देशों के साथ मुकाबला करने के लिए भारत ने अपनी सेना की मूलभूत संरचना को सुधारते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाया है। इसके अलावा, भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ झड़पों के दौरान यह साबित किया है कि उसकी सेना पूरी तरह तैयार है।
