अजमेर. Indian Railway: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के राणा प्रतापनगर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन डालने हेतु नॉन-इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात पर प्रभाव पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, इस कार्य के चलते निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित होंगी:
आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 59610 (चित्तौडगढ़-उदयपुर सिटी) – 11.02.25 को चित्तौडगढ़ से मावली तक ही चलेगी, मावली से उदयपुर सिटी तक यह सेवा रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19606 (उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस) – 11.02.25 को उदयपुर सिटी के बजाय मावली से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 59835 (मंदसौर-उदयपुर सिटी) – 11.02.25 को मंदसौर से मावली तक ही चलेगी।
- गाड़ी संख्या 59836 (उदयपुर सिटी-मंदसौर) – 11.02.25 को उदयपुर सिटी के बजाय मावली से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 19605 (मदार-उदयपुर सिटी) – 11.02.25 को मदार से मावली तक ही चलेगी।
- गाड़ी संख्या 59605 (उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी) – 11.02.25 को उदयपुर सिटी के बजाय मावली से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 59608 (बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी) – 11.02.25 को बड़ी सादड़ी से मावली तक ही चलेगी।
- गाड़ी संख्या 59609 (उदयपुर सिटी-चित्तौडगढ़) – 11.02.25 को उदयपुर सिटी के बजाय मावली से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 59606 (बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी) – 06.02.25 से 08.02.25 तक बड़ी सादड़ी से मावली तक ही चलेगी।
- गाड़ी संख्या 59607 (उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी) – 06.02.25 से 08.02.25 तक उदयपुर सिटी के बजाय मावली से चलेगी।
रीशेड्यूल रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 59610 (चित्तौडगढ़-उदयपुर सिटी) – 06.02.25 से 08.02.25 तक चित्तौडगढ़ से 02 घंटे देर से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 19606 (उदयपुर सिटी-मदार) – 06.02.25 से 08.02.25 तक उदयपुर सिटी से 01 घंटे देर से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 20474 (उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय) – 11.02.25 को उदयपुर सिटी से 02 घंटे 30 मिनट देर से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12964 (उदयपुर सिटी-ह. निज्जामुद्दीन) – 11.02.25 को उदयपुर सिटी से 01 घंटे 15 मिनट देर से चलेगी।
गाड़ी संख्या 79403 (असारवा-चित्तौडगढ़) – 11.02.25 को असारवा से 02 घंटे 30 मिनट देर से चलेगी।
