sanskritiias

बॉलीवुड के सुलतान के फार्महाउस में घुसे दो लोग, किया गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच की शुरु, लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी धमकी

Share this post

नई दिल्ली. Salman Khan: बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस में दो अज्ञात लोग घुस गए। दोनों युवक तार तोड़कर घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को पकड़ने लिया और पुलिस को खबर दी। बता दें कि सलमान खान को कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी थी। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए एक्टर हर वक्त टाइट सिक्योरिटी में रहते हैं। सलमान खान को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

युवकों ने खुद को बताया सलमान का फैन

गौरतलब है कि ये मामला 4 जनवरी का है। शाम 4 बजे दोनों ने तारकोल और पेड़ों के परिसर के माध्यम से वाजे गांव में सलमान खान के अर्पिता फार्म हाउस में घुसने करने की कोशिश कर रहे थे। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ा तो उन्होंने अपना गलत नाम बताया। लेकिन जैसे ही सुरक्षागार्ड्स को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को बुलाया और उन्हें सौंप दिया।

ये भी पढ़ें: Bilkis Bano gang rape case: सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, जेल में ही रहेंगे 11 आरोपी, गुजरात सरकार को लगा तगड़ा झटका

युवकों के पास फर्जी आधार कार्ड बरामद

दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह सिख हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। लेकिन दोनों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया है। पनवेल क्राइम ब्रांच मामले की जांच में कर रही है।

सलमान को बिश्नोई गैंग ने दी थी जान से मारने की धमकी

पिछले काफी वक्त से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक्टर बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। सलमान को कई बार लॉरेन्स बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद एक्टर की सुरक्षा में इजाफा किया है। एक बार बिश्नोई गैंग ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक्टर को मारने की योजना उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही बनाई थी।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india