sanskritiias

Big Accident in Maharashtra : महाराष्ट्र में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 14 जने घायल

Share this post

Big Accident in Maharashtra
Big Accident in Maharashtra 

मुंबई. Big Accident in Maharashtra : महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना आज शुक्रवार सुबह जालना के अंबड से 10 किलोमीटर दूर वडीगोद्री रोड पर शाहपुर के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि बीड जिले के गेवराई से अंबड जा रही बस, ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए। बस से भिड़ंत के बाद मोसंबी ले जा रहा ट्रक पलट गया। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया।

जानकारी के मुताबिक, जालना और वडीगोद्री के बीच शाहपुर गांव है, जहां यह हादसा हुआ। बस गेवराई से अंबड की ओर जा रही थी। सामने से जालना की ओर से आ रही मोसंबी से भरे ट्रक की बस से टक्कर हो गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बस से टकरा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अंबड शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की सम्भावना है। बस के टकराते ही चीख पुकार मच गई।

Bharat Update 9
Author: Bharat Update 9

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

best news portal development company in india